Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने बजट को सराह

Updated on Friday, March 01, 2013 10:20 AM IST

शिमला 28 फरवरी - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सांसद में वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट लोगों के हित में है तथा प्रगतिशील एवं विकासोन्मुखी है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर किसान, महिलाएं एवं युवा लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ने पांच लाख तक आय वालों को कर में 2000 रुपये का टैक्स क्रेडिट उपलब्ध करवाया है, जिससे अब दो लाख 20 हजार रुपये तक की आय कर मुक्त होगी। उन्होंने सेवा कर तथा आबकारी शुल्क को न बढ़ाने के वित्त मंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आम आदमी को सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 80,194 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में समग्र विकास में निश्चित तौर पर सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे अधोसरंचना विकास में सहायता के साथ-साथ ग्रामीण लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरी कम होंगी और शहरों की ओर हो रहे प्लायन को रोकने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि फसल विविधिकरण कार्यक्रम के लिए भी 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे राज्य में बैमौसमी सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। मनरेगा के अन्तर्गत 33000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है, जिससे बेरोजगार ग्रामीण लोगों को उनके घरों के समीप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।

वीरभद्र सिंह ने वर्तमान बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने के लिए वित्त मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक निवेश से 'महिला सुरक्षा निर्भय कोष स्थापित किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र में भारत का पहला महिला बैंक स्थापित करने की घोषणा से महिलाओं की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 200 करोड़ रुपये की नई योजना भी आरम्भ की गई है, जिससे कमजोर महिलाओं के विभिन्न मामलों को सुलझाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील योजना के अन्तर्गत 13215 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि खाद्यान्न सुरक्षा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण लेने वाले ऋणधारकों को भी लाभान्वित किया है। उन्हें एक लाख रुपये तक ब्याज पर अतिरिक्त कर छूट उपलब्ध होगी। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के अन्तर्गत 10 हजार नई बसों की खरीद की जाएगी, जिसमें से पहाड़ी राज्यों को और अधिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश विशेषकर शिमला में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की गई है। बजट में की गई घोषणाएं जैसे बुनकरों को ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज की छूट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियों के लिए 5284 करोड़ रुपये, एकीकृत बाल विकास योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये, पेयजल एवं मल निकासी के लिए 15,260 करोड़ रुपये तथा ग्रामीण आवासीय कोष के लिए 6000 करोड़ रुपये से लोग व्यापक तौर पर लाभान्वित होंगे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X