Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

सांप के डसने से मां-बेटे की मौत

Updated on Thursday, July 30, 2015 15:51 PM IST

बिलासपुर - जिला मुख्यालय के साथ लगती नौणी पंचायत के मंडी-माणवां गांव में मंगलवार रात एक जहरीले सांप ने एक महिला व उसके बेटे को डस लिया। बेटे की तबीयत बिगडने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इससे बेटे की मौत हो गई। इसी दौरान उसकी मां की तबीयत भी बिगड़ गई। डॉक्टरों के पुरजोर प्रयासों के बावजूद उसे भी नहीं बचाया जा सका।

 

जानकारी के अनुसार मंडी-माणवां निवासी सोनू अपने बच्चों पूजा, काकू व चंदन तथा पत्नी ममता के साथ गत मंगलवार रात कमरे में सो रहा था। आधी रात के समय कहीं से कमरे में घुस आए एक जहरीले सांप ने चंदन व ममता को डस लिया। परिजनों को रात करीब ढाई बजे इसका पता तब चला जब चंदन को उल्टियां आने लगीं। उन्होंने उसे तुरंत बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सारे शरीर में जहर फैल जाने के कारण चंदन ने वहां पहुंचाने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान ममता की तबीयत भी अचानक खराब हो गई। तब खुलासा हुआ कि सांप ने उसे भी डसा था।

 

डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन पुरजोर प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह करीब 6 बजे ममता की भी मौत हो गई। मां व बेटे की मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। कई रिश्तेदार मंडी-माणवां में उनके घर पर भी पहुंच गए। डैहर से आई उनकी रिश्तेदार चंपा कुछ सामान रखने के लिए कमरे में गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे भी डस लिया। उसे भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। एक ही घर में सांप द्वारा तीन लोगों को डसने से पूरे इलाके में दहशत भी पैदा हो गई है। उधर, एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार को मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X