Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

अपनों की बजाय सीएम को घेरें शांता

Updated on Wednesday, July 29, 2015 11:47 AM IST

धर्मशाला - पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने लोकसभा सांसद शांता कुमार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में रविंद्र रवि ने कहा कि शांता कुमार व्यापम की बात कर अपनों को घेरने की बजाय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रहे मामलों को उठाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुप्पी साधकर शांता कुमार उनसे कौन सी दोस्ती निभा रहे हैं।

 

पिछले विधानसभा चुनावों में  कांगड़ा जिला में टिकटों का आबंटन गलत न होता तो भाजपा सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रभारी रहते भाजपा अकाली गठबंधन सरकार को रिपीट करने का दम भरने वालों को यह ज्ञात होना चाहिए कि उनके प्रभारी बनने के बाद पंजाब की सीटों में पहले की अपेक्षा कमी आई थी।  भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा को देश की सबसे पार्टी बनाने और एकता के सूत्र में पिरोने के दावे धर्मशाला में कर गए हों, लेकिन हिमाचल में शांता व धूमल खेमों की खटास कम होती नहीं दिख रही। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रविंद्र रवि ने मंगलवार को धर्मशाला में सांसद शांता कुमार पर सियासी हमला कर हिमाचल भाजपा में राजनीतिक उफान ला दिया है। 

 

उन्होंने कहा कि शांता व्यापम की बात कर शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री के खिलाफ अढ़ाई साल में एक बार भी क्यों नहीं कुछ बोले। उन्होंने कहा कि बैजनाथ से नूरपुर तक कांगड़ा जिला को देखें तो मात्र भाजपा का एक ही विधायक है। विधानसभा चुनावों के समय यदि टिकटों का बंटवारा सही होता तो पार्टी सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि राजनीति में जिद नहीं होनी चाहिए। दूसरों को संगठन में जाने की नसीहत देने वाले यदि इसे खुद पर इंप्लीमेंट करें तो अच्छा होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X