हिसार, 28 फरवरी: चंदनबाला जैन साहित्य मंच के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध समाज सुधारक, काव्य, नाटककार व जैन स्कूल गवर्निंग बॉडी के पूर्व उपप्रधान बाबू न्यायमत सिंह जैन की 147वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन 3 मार्च को 11 बजे जैन लायबे्ररी (नागोरी गेट) के प्रांगण में किया जा रहा है। साहित्य मंच अध्यक्ष महेन्द्र जैन तथा महासचिव डॉ. नीतू धवन ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रैडक्रॉस सोसायटी हिसार के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जैन युवा मंडल तथा जैन महिला मंडल हिसार इस आयोजन में मुख्य सहयोग के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं।