Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में मंत्रीमंडल ने किया तीन नए मंत्री के साथ विस्तार

Updated on Friday, July 24, 2015 11:12 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपनी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार करते हुए गुरुवार को तीन नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया। सरकार ने चार मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी बनाए हैं। राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में तीनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता के शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी अनिल जैन भी उपस्थित थे।

 

पानीपत जिले के इसराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्णलाल पंवार ने कैबिनेट मंत्री, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा नारायणगढ़ से विधायक नायब सैणी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।  तीन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद की संख्या 13 हो गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत आठ कैबिनेट मंत्री तथा पांच राज्य मंत्री हैं। राज्य मंत्रियों में बिक्रम सिंह यादव और श्री सर्राफ को स्वतंत्र प्रभार हासिल है, जबकि कर्णदेव कम्बोज राज्य मंत्री हैं।

 

कैबिनेट मंत्रियों में मुख्यमंत्री के अलावा प्रो. राम विलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज , नरबीर सिंह , कविता जैन और कृष्णलाल पंवार हैं। श्री खट्टर ने मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह के बाद हरियाणा निवास में अलग से एक समारोह में चार विधायकों को सीपीएस के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। ये श्याम सिंह राणा(रादौर) ,बख्शीश सिंह विर्क(असंध) , सीमा त्रिखा (बडखल) और डा. कमल गुप्ता (हिसार) हैं।

 

मौजूदा सरकार में पहली बार सीपीएस बनाए गए हैं। इनमें विर्क ने पंजाबी तथा शेष तीनों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के अब तक के नौ माह के शासन में पहली बार मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है, जिसमें सामाजिक संतुलित कायम करते हुए श्री पवार को जहां अनुसूचित जाति, श्री सर्राफ का वैश्य तथा श्री सैणी को पिछड़ा वर्ग कोटे से मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है। कैबिनेट मंत्री बने श्री पंवार चार बार इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चार बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X