शिमला - शिमला पुलिस ने शोघी के एक होटल में कथित सेक्स रैकेट को पकड़ा है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर आठ युवतियों व 18 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। उनसे 80 हजार की नकदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। आरोपी लड़कियां लुधियाना (पंजाब) व लडक़े गंगानगर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार होटल में पकड़े गए ये युवक-युवतियां सेक्स रैकेट में शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़ी गई युवतियां बार-बालाएं हो सकती हैं।
होटलों में ये डांस के साथ सेक्स का भी धंधा करती हैं। हालांकि पुलिस के पास पकड़े गए युवक-युवतियां खुद को डांस ग्रुप का सदस्य बता रहे हैं, लेकिन पुलिस को शक है कि डांस ग्रुप के नाम पर होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा है। बालूगंज थाना पुलिस पहले पकड़े गए इन आरोपियों को बालूगंज थाना लेकर आई। उसके बाद पुलिस ने फिर से होटल में दबिश दी। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट से जुड़े होने के संदेह में होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।
होटल के रजिस्टर को पुलिस खंगाल रही है कि आखिर कब से आरोपी युवक व युवतियां होटल में ठहरे थे। बहरहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस का यही कहना है कि इस मामले में पूरी जांच पड़ताल के बाद ही प्रेस के सामने खुलासा किया जाएगा। पुलिस को शक है कि होटल में डांस ग्रुप की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस द्वारा होटल में पकड़े गए युवक-युवतियां बहारी राज्य से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि होटल में पकड़ी गई युवतियां बार-बालाओं की तरह डांस कर रही थीं। कुछ युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़ा गया है।
सूत्रों का कहना है कि जिस होटल में युवक व युवतियों को पकड़ा गया है वह होटल एक स्थानीय नेता का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर, इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी का कहना है कि शोघी के एक होटल में युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। होटल से आठ युवतियां व 18 युवकों को हिरासत में लिया गया है।