रोहतक - वैट बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश भर के पेट्रोल पंप संचालक 20 जुलाई से हड़ताल पर जायेंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को रोहतक में बैठक कर यह निर्णय लिया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि सुभाष बराला ने भरोसा दिलाया था कि वैट दरों में पड़ोसी राज्यों से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बावजूद यह बढ़ोतरी की गयी, जो उनके साथ धोखा है।