मंडी - नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास मंगलवार देर रात कुल्लू से हमीरपुर जा रही क्वालिस कार पंडोह डैम में गिर गयी। इस वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील (32) निवासी गांव कौण सरकाघाट के रूप में हुयी है। इसके अलावा 4 अन्य घायल हो गए हैं।
घायलों में पुष्पा, ममता, जगदीश और सुनील शामिल हैं। घायलों को मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।