Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल प्रदेश मूल की ब्रिटिश महिला से धोखे से शादी कर बनाई बंधक

Updated on Thursday, July 16, 2015 12:25 PM IST

हमीरपुर - लंदन की नवविवाहिता ने हिमाचली पति के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। इसके चलते बुधवार को ब्रिटिश दूतावास के उच्चाधिकारियों ने हमीरपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपी युवक के टौणीदेवी स्थित निजी आवास पर दबिश दी है। हमीरपुर पहुंचे  ब्रिटिश हाई कमीशन के डिप्टी कमिशनर डेविड लियोट ने कहा कि ब्रिटिश महिला का पति अब गायब है। नवविवाहिता नीलम कौर ने दूतावास में शिकायत करवाई है कि टौणीदेवी के समीपवर्ती बारीं गांव के वीरेंद्र कुमार ने उससे धोखे से शादी की है।

 

उसे कमरे में जबरन बंद करके रखा गया है। इस आधार पर ब्रिटिश दूतावास के नॉर्दन डिप्टी कमिशनर ने सारा मामला एसपी हमीरपुर को बताया। इसके बाद जिला पुलिस के साथ मिलकर दूतावास के अधिकारियों ने आरोपी युवक के गांव जाकर पूछताछ की है।  नीलम कौर ने शिकायत में कहा है कि उसके पूर्वज कई दशक पहले लंदन जाकर बस गए हैं। लिहाजा अब उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता है। नीलम कौर का परिवार छह महीने पहले दिल्ली आया था। इस दौरान दिल्ली के राज होटल में परिवार ने कमरा लिया। होटल के एक कर्मचारी वीरेंद्र से उनकी जान पहचान हो गई। यह कर्मचारी युवक हमीरपुर के टौणीदेवी क्षेत्र का है।

 

नीलम कौर ने शिकायत में कहा कि उसने अपने बारे में कई झूठी बातें बताकर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद वीरेंद्र ने मुझसे 15 मार्च 2015 को शादी कर ली। शिकायत में कहा है कि शादी के एक महीने बाद वीरेंद्र ने अपने गांव में किसी और युवती से सगाई कर ली। इस पर नीलम कौर ने नई दिल्ली के पुलिस थाना में वीरेंद्र के खिलाफ दुराचार, मारपीट तथा जान से मारने के प्रयास का आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। इस एफआईआर पर वीरेंद्र जेल भी जा चुका है। बहरहाल इसी केस के बीच दोनों के बीच समझौता हो गया और दोनों सहमति से रहने लग पड़े। नीलम कौर का आरोप है कि वीरेंद्र ने अब उसे कांगड़ा में एक किराए का कमरा लेकर अपने साथ रखा है। उसे कमरे से बाहर निकलने नहीं देता। 

 

वीरेंद्र के चाचा विजय कुमार ने बताया कि नीलम कौर उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली बात कह रही है। नीलम कौर ने पुलिस में झूठा मामला दर्ज करवाकर उनके भतीजे से शादी की है। अब उसे परेशानी कर रही है। उनका कहना है कि वीरेंद्र के भोलेपन का नीलम कौर गलत फायदा उठा रही है। दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम कौर का पासपोर्ट गायब हो गया है। उसने वीरेंद्र का भी पासपोर्ट बना लिया था। वीजा समय अवधि 20 जुलाई तक है। लिहाजा अब उसे वापस लंदन जाना पड़ेगा। नीलम कौर के परिजनों की शिकायत पर दूतावास में यह मामला गंभीरता से उठाया है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X