फरीदाबाद - फतेहपुर तगा में जर्जर पुलिया का निरीक्षण करते समय स्लैब टूटने से हुए हादसे में सिंचाई विभाग के एसडीओ, जेई सहित 4 लोग नहर में गिर गए। इस घटना में जूनियर इंजीनियर पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। फतेहपुर तगा गांव स्थित पुलिया की जर्जर होने की शिकायत ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग में की थी। बुधवार सुबह अन्य कर्मचारियों के साथ एसडीओ, जेई सहित दो अन्य कर्मचारी व ड्राइवर जर्जर पुलिया का निरीक्षण करने गए थे।
चारों पुलिया पर खड़े होकर वह निरीक्षण कर रहे थे कि इस दौरान जिस स्लैब पर खड़े थे वह टूट कर नहर में गिर गयी और ये चारों लोग भी स्लैब के साथ ही नहर में गिर गए। इनको नहर में गिरता देख ड्राईवर श्याम सिंह ने घटना की सूचना तुरन्त ग्रामीण व पुलिस को दी। इससे पहले की ग्रामीण मदद के लिए पहुंच पाते तब तक डूबने से पलवल के मानपुर गांव में रहने वाले 28 वर्षीय सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर लाजपत की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एसडीओ व दोनों कर्मचारियों को नहर से निकाल लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के गोताखोरों ने जेई लाजपत का शव नहर से निकाला।
थाना सेक्टर- 55 प्रभारी ने बताया कि मृतक जेई लाजपत के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है