Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

श्री नयनादेवी में जल्द खुलेगा डिग्री कालेज

Updated on Friday, July 10, 2015 15:31 PM IST

श्रीनयनादेवी - श्रीनयनादेवी में डिग्री कालेज खोला जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की और इसके लिए पांच करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया। बस्सी की जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सुदूरवर्ती भागों में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए प्रयासरत है। यह प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश में खोले गए कालेजों और स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को घर द्वार बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो रही है। इन शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की संख्या लडक़ों से अधिक है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बस्सी में भारतीय महिला आरक्षी बटालियन भवन का उद्घाटन किया।

 

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सिरमौर में भारतीय महिला बटालियन स्थापित की जाएगी। सीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की। कल्लर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा पेयजल आपूर्ति योजनाओं का संवर्द्धन कर इनकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। साथ ही मौजूदा सिंचाई योजनाओं के संवर्द्धन तथा और अधिक सिंचाई योजनाएं कार्यान्वित कर प्रदेश के सभी किसानों को सिंचाई सुविधा सुनिश्चित बनाई जाएगी।

 

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कल्लर-चड़ोल-मैथी उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर दो करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे तथा इससे क्षेत्र की चार पंचायतों की लगभग 11500 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बिलासपुर में 15 करोड़  से बनने वाले पार्किंग एवं वाणिज्यिक परिसर की आधारशिला भी रखी। श्रीनयनादेवी मंदिर न्यास की अध्यक्ष एवं उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपए का चेक राहत कोष के लिए भेंट किया।  गुरमेल सिंह धरोट ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 12 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X