Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

हरियाणा

More News

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भरेगा लगभग 2708 पद

Updated on Friday, July 10, 2015 15:25 PM IST

चंडीगढ़  - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 2708 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 23 अक्तूबर, 2015 से 23 नवंबर, 2015 सायं पांच बजे तक वेबसाइट  पर किया जा सकता है। इसके उपरांत वेबसाइट लिंक उपलब्ध नहीं होगा। कुल पदों में से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सब-डिविजनल क्लर्क के 50 पदों, ट्रेसर के 165 पदों, सहायक राजस्व क्लर्क के 22 पदों, जिलेदार के 23 पदों तथा ड्राफ्ट्समैन के 165 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

इसी प्रकार, विकास एवं पंचायत विभाग में सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के 61 पदों और लोकल ऑडिट विभाग में ऑडिटर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में ऑडिटर के 40 पदों, इंस्पेक्टर के 48 पदों, सब-इंस्पेक्टर के 80 पदों और मैनुअल असिस्टेेंट के सात पदों और इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के 10 पदों और भू-अभिलेख विभाग में पटवारी के 579 पदों तथा पशुपालन एवं डेरी विभाग में पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक के 797 पदों तथा प्रोग्रेस सहायक के 26 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला में सहायक सचिव के 66 पदों, मंडी सुपरवाइजर एवं फीस कलेक्टर के 126 पदों, लेखाकार (एमसी) के 47 पदों, नीलामी रिकॉडर के 269 पदों, कृषि विभाग में सांख्यिकीय सहायक के 51 पदों, आर्थिक सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी/सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक योजना अधिकारी के आठ पदों तथा परिवहन विभाग में स्टेशन सुपरवाइजर के 38 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अग्रिम में ऑनलाइन आवेदन करें। साक्षात्कार और जांच के समय ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऑफलाइन आवेदन या डाउनलोड प्रार्थना पत्र की कॉपी कार्यालय द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रेणी चार से नौ, 12, 14, 16 से 18 व 20 से 22 के इन पदों के सामान्य श्रेणी के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए तथा सामान्य श्रेणी की केवल हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के लिए 75 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। इसी प्रकार, केवल हरियाणा राज्य के अनुसूचित जातिए पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 35 रुपए और महिला उम्मीदवारों को 18 रुपए की फीस देनी होगी।

 

श्रेणी वन से तीन,दस, 11, 13, 15 व 19 के इन पदों के सामान्य श्रेणी के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए तथा सामान्य श्रेणी की केवल हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के लिए 50 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। इसी प्रकार, केवल हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 25 रुपए और महिला उम्मीदवारों को 13 रुपए की फीस देनी होगी। हरियाणा के निशक्त और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह फीस नेटबैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से जमा करवाई जा सकती है, जिनमें राज्य के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक इत्यादि शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फीस भुगतान नेटबैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से करें।

 

जिन उम्मीदवारों ने उक्त श्रेणी के पदों के लिए पहले आवेदन किया हुआ है और जिनका विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, वे इन पदों के लिए पात्र होंगे और ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन फीस अदायगी में छूट दी जाएगी। बहरहाल, ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन फीस जमा करने के प्रमाण के साथ नए सिरे से आवेदन करना होगा।  ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2015 है तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2015 है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X