Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

हरियाणा

More News

ज्वेलरी शोरूम से देसी कट्टा दिखा लाखों के जेवर लूटें

Updated on Friday, July 10, 2015 13:48 PM IST

अंबाला - हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप से लाखों के जेवरात लूट लिए। मंगलवार देर शाम बदमाशों ने साहा मेन मार्केट में वारदात को अंजाम दिया। देसी कट्टों के दम पर बीच बाजार वारदात करने के बाद मोटरसाइकिलों पर आए बदमाश हथियार लहराकर दुकानदारों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सबसे पहले भीतर घुसे बदमाश से दुकान में बैठे युवक ने हथियार छीनकर उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन बदमाश के गिरफ्त से छूटने तथा उसके सहयोगियों के आने के बाद उसका हौंसला पस्त हो गया। उसने अपने सहयोगी कारीगर के साथ वहां से भागकर अपनी जान बचाई। एक नजदीकी दुकानदार के नौकर ने बाइक पर भाग रहे बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने दुकानदारों को हथियारों का भय दिखाकर वहीं रोक दिया। मौके पर एकत्रित दुकानदारों द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम से किए गए फोन के बाद नाके लगाकर शहरी तथा ग्रामीण पुलिस इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई।

साहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया गया। फिंगर पिंट्र तथा क्राइम एक्सपर्ट टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जानकारी के अनुसार साहा मेन मार्केट में प्रवीण वर्मा की सुपर ज्वेलर नाम से दुकान है। दुकान के पीछे वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार की बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने के कारण प्रवीन वर्मा पिछले कुछ समय से पंचकूला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में जा रहे थे। मंगलवार को रिश्तेदारी में भतीजा सुमीत दुकान पर बैठा था जबकि कारीगर राजू मिश्र जेवर बना रहा था। अचानक अंदर आए एक व्यक्ति ने सुमीत पर देसी कट्टा तानकर उसे चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी। हौसला दिखाते हुए सुमीत ने हथियार पर हाथ मारकर उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन बीच में काउंटर होने के कारण बदमाश पीछे हटकर छूट गया।

उसने सुमीत पर हथियार तान दिया। हथियार का मुंह अपनी तरफ तथा दो और बदमाशों के आने से सुमीत भय में आ गया। शोर सुनकर राजू मिश्र भी बाहर आ गया। स्थिति को समझते ही दोनों गिरते-पड़ते वहां से अंदर भाग गए। दोनों ने घर के अंदर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। काउंटर के शीशे तोडऩे के बाद बदमाश उसमे रखे चांदी के जेवरात को थैले तथा जेबों में भरकर फरार हो गए। बदमाश ज्यादा होने से डर गया सुमीत ने बताया कि अकेले बदमाश को पकडऩे में उसे भय नहीं लगा लेकिन जैसे ही बदमाशों की तादात बढ़ी, सभी ने देसी कट्टे उसकी तरफ तान दिए तब उसे वह भयभीत हो गया। दुकान से भागने के बाद उसने घर में मौजूद महिलाओं को कमरे में छिपने के लिए कहा ताकि किसी प्रकार की जान की संभावित क्षति को रोका जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X