नूरपुर (कांगडां) -भारतीय जीवन बीमा निगम की नूरपुर शाखा के कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन वृद्धि की माग को लेकर भोजनावकाश के दौरान केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार व सचिव रोहित रंजन ने इस मौके पर कहा कि गत 35 माह से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि लंबित है जबकि सरकार कर्मचारियों के पैसे से पूंजीवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई के समय साधारण वर्ग के नागरिकों को अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हुआ है वहीं सरकार को इस वर्ग की कोई चिंता नही हैं। बीमा कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार व प्रबंधन अभी भी जागा नहीं है। इस मौके पर श्याम सिंह, ज्ञान चंद, संजय कौल, जगदीश कुमार, सुरजीत सिंह, नमन शर्मा, अरूण कुमार, स्वर्णा देवी व मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।