पिंजौर - आगामी 4 जुलाई से प्रसिद्ध पिंजौर गार्डन में 24वां आम मेला आरंभ होगा लेकिन इस बार पर्यटकों को मशहूर पिंजौर आम कम ही देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि सर्दियों के अंत में आम के सैकड़ों पेड़ों पर फूल आने के समय बेमौसमी बारिश और देर तक रही सर्द ऋतु के कारण आम की फसल खराब हो चुकी है जबकि गत वर्ष आम की फसल अच्छी रही थी।
पिंजौर गार्डन सहित पूरे क्षेत्र में पिंजौरी लंगड़ा, दशहरी, चौसा, कलमी, टपका आदि आम की किस्मों की बंपर पैदावार होती रही है। लेकिन इस बार आम ही नहीं गार्डन में लीची, चीकू आदि के पेड़ों पर भी फल नाममात्र के ही हैं। पर्यटन विभाग के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शनिवार को मेले का उदघाटन पर्यटन मन्त्री रामविलास शर्मा करेंगे जबकि समापन कृषि मन्त्री ओपी धनखड़ करेंगे।