Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

बरोटीवाला में शराब का ठेका खुलने पर गांववासियों ने किया प्रदर्शन

Updated on Thursday, July 02, 2015 11:32 AM IST

बरोटीवाला - बरोटीवाला-मंधाला मार्ग पर जोहड़ापुर पुल के मौजा टिप्परा में रातोंरात खुले शराब के ठेके के विरोध में गांव की दर्जनों महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व धरना-प्रदर्शन किया, वहीं इस दौरान विधायक विरोधी व कांग्रेस विरोधी नारे भी गूंजे। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि ग्राम पंचायत सूरजपुर के तहत इस क्षेत्र में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। महिलाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर पंचायत ने ठेका खोलने की अनुमति दी है तो क्यों न प्रधान के घर ही ठेका खोल दिया जाए।

 

क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक महिला मंडलों की पदाधिकारियों, युवक मंडलों व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इस ठेके का विरोध किया। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही ठेका खुला तो महिलाएं पूरे लाव-लश्कर के साथ ठेके के सामने खड़ी हो गईं और उसके बाद ठेकेदार द्वारा पुलिस बुलाने के चलते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील हो गया। तनाव की स्थिति को भांपते हुए डीएसपी बद्दी नरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बरोटीवाला दया राम ठाकुर, एटीसी कुलभूषण गौतम व एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीणा मौके पर पहुंचे।

 

एटीसी कुलभूषण गौतम ने बताया कि तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यहां पर शराब का ठेका खोला गया है और पंचायत की सहमति व प्रस्ताव के बाद ही ठेका खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। डीएसपी बद्दी नरेन्द्र कुमार का कहना है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यहां पर पुलिस तैनात की गई ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X