मंडी - बल्ह क्षेत्र की गमोलती खड्ड में एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ नहा रहे अन्य दोस्तों ने उसे डूबने से बचाने की कोशिश की लेकिन पानी गहरा होने के कारण युवक को नहीं बचा पाए।
युवक की पहचान गांव बगोढ़ के 17 वषीय विक्की उर्फ विजय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब वह डूबने लगा तो उसके साथियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे और विक्की को बाहर निकाल कर रत्ती अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।