फरीदाबाद - पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय बसेलवा कालोनी में कुछ युवकों ने एक महिला पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली महिला के कानों के पास से निकल गई। जानकारी के अनुसार बसेलवा कालोनी के ही रहने वाले आमोद का सोनू से किसी बात को लेकर दो महीने पहले झगड़ा हुआ था। सोनू नगर निगम मे नौकरी करता है।
रंजिश के चलते ही आमोद अपने दोस्त राजेश व पांच-छह अन्य युवकों के साथ सोनू के घर पहुंच गया। सभी युवक सोनू के बारे में गाली-गलौच करते हुए उसे घर से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने लगे। कुछ देर तक मकान के अंदर से आवाज नहीं आई तो युवकों ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया।