Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

आरटीआई के तहत जमीन का देना होगा पूरा ब्योरा

Updated on Tuesday, June 30, 2015 11:41 AM IST

शिमला - प्रियंका गांधी की जमीन का ब्यौरा सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध न करवाए जाने पर हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग ने सरकार की खिंचाई की है। आयोग ने शिमला के एडीएम को 10 दिनों के भीतर यह ब्यौरा उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि प्रियंका की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह जानकारी उपलब्ध न करवाना जायज नहीं है। आयोग ने कहा, ‘प्रियंका गांधी को मिली एसपीजी की सुरक्षा का उनकी जमीन के मामले से कोई ताल्लुक नहीं हो सकता।

 

एसपीजी सुरक्षा प्रियंका को मिली है न कि उनकी  जमीन को।’ आयोग ने शिमला के डीसी और एडीएम के साथ-साथ तहसीलदार, जो इस मामले में सूचना अधिकारी हैं, को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए भी कहा है। आयोग का कहा है कि सूचना उपलब्ध करवाए जाने में हुई देरी के लिए क्यों न अधिकारियों पर पैनल्टी लगाई जाये। आयोग ने अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख तय की है। प्रियंका की तरफ से दिल्ली के एस. रामकृष्णनन ने आयोग के सामने दलील दी कि प्रियंका जैसी शख्सियतों से जुड़ी जानकारियां निजता और सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकारों के चलते सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का भी यही मानना है कि प्रियंका के शिमला में बन रहे घर से जुड़ी जानकारियां देने से उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। उनके मुताबिक एसपीजी ने भी जानकारियां उपलब्ध करवाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिमला के जिला उपायुक्त ने बीती 27 जनवरी को अपने फैसले में यही स्टैंड लेते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी की जमीन से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक करना उचित नहीं।  इस आदेश के खिलाफ देवाशीष ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने कहा है जब सांसद, विधायक और मंत्री अपनी संपत्ति घोषित करते समय अपनी जमीनों की जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं, तो सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी देने में क्या हर्ज है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X