भिवानी - भिवानी के नया बाजार स्थित चर्च के मुख्य द्वार पर आज कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान मुख्य द्वार पर बना ईसाई धर्म का प्रतीक चिन्ह क्रॉस टूट गया,जिससे अनुयायियों में रोष फैल गया । तनाव को देखते हुये पुलिस मौके पर पहुंची और चर्च के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी अनुसार चार अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल पर आये और चर्च पर पथराव कर फरार हो गए। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है की ये लोग कौन थे, जिन्होंने इस तरह का काम क्यों किया।
इस मामले में चर्च के अनुयायियों व पादरी ने बताया की अज्ञात 4 युवक एक बाइक पर आये और पथराव कर चले गये। पथराव होने से मुख्य गेट पर लगा क्रॉस भी टूट गया। उन्होंने बताया कि वे यहां 20 वर्षों से सभी मिल जुलकर रह रहे हैं, लेकिन आज ऐसा पहली बार हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के अधिकारी उमेद सिंह ने बताया की वे मामले की सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की तह तक पुलिस पहुंच जाएगी।