शिमला - हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आज आयोजित शिमला हाफ मैराथन दौड़ में हिमाचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए 3 हजार धावक-धाविकाओं ने दमखम दिखाया। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में जगमाल सिंह और महिला वर्ग में अमनदीप कौर विजेता बनी। हाफ मैराथन के विजेताओं और उपविजेताओं को हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने रिज मैदान पर आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया।
21.5 किमी पुरुष वर्ग में जगमाल को 25000 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, हरीश प्रथम उप विजेता व राजेश कुमार को द्वितीय उप विजेता घोषित किया गया। इसी श्रेणी के महिला वर्ग में अमनदीप कौर विजेता घोषित की गई जबकि प्रथम उपविजेता सुसीमा रही । 10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में सुभाष चंद विजेता जबकि हरिष कोरंगा प्रथम उप विजेता व संजय कुमार द्वितीय उपविजेता रहा। इसी श्रेणी के महिला वर्ग में किरण जीत कौर, पारूल चौधरी प्रथम उपविजेता व प्रिती चौधरी द्वितीय उप विजेता रही। 3 किमी की ड्रीम रन में दौड़ के 31 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में यशवंत सिंह प्रथम व एम.साई बाबा द्वितीय रहे।
इसी श्रेणी की महिला वर्ग में दीपा सेठ प्रथम रही। 3 किमी 46 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष श्रेणी में प्रेम राज प्रथम, नरेश बख्शी द्वितीय महिला वर्ग में नंद रानी प्रथम, कुलविन्दर कौर द्वितीय रही। 61 से 74 वर्ष आयु वर्ग की इसी श्रेणी की दौड़ के पुरुष वर्ग के परमा राम प्रथम, रत्तन द्वितीय महिला वर्ग की सुविधा प्रथम व राशि गुप्ता द्वितीय रही। पुलिस महानिदेशक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि लगभग 8 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के नशीले पदार्थ इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रदेश में पकड़े गए । उन्होंने कहा कि 1919 बीघा भूमि से भांग की पैदावार नष्ट की गई।