Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

साउदी अरब में मरे भारतीय की लाश के बदले मांगे सात लाख

Updated on Friday, June 26, 2015 13:24 PM IST

यमुनानगर  -करीब 6 साल पूर्व सऊदी अरब में गए शहर के एक व्यक्ति की मौत के बाद जब परिजनों ने कंपनी संचालक से उसके शव की मांग की तो कंपनी संचालक ने 7 लाख रुपए की मांग कर दी। इस व्यक्ति की विधवा का कहना है कि वह एक गरीब औरत है और उसने पिछले 6 सालों से अपने पति की शक्ल भी नहीं देखी और न ही उसके पास पैसा है।

 

मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में विधवा ने सऊदी अरब से अपने पति के शव को लाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में अमरपुरी कालोनी ससौली निवासी कौसर आरा ने कहा है कि उसका पति पिछले 6 साल से सऊदी अरब में नासिर अलमुनिफा कंपनी अजीजिया पुराना अलख रज रोड रियाद में काम कर रहा था। उसका पति जिसका नाम शकूर है, का 22 जून को अचानक निधन हो गया। जब कंपनी के मालिक से पति के शव को देने की बात की गई तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि 6 माह बाद बात करना और शव के बदले 7 लाख रुपए की भी मांग की।

 

उसका कहना है कि उसने तो 6 साल से अपने पति की शक्ल भी नहीं देखी और न ही उसके पास देने के लिए पैसे हैं। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में उसने बताया कि पति की मृत्यु व कंपनी के इस प्रकार के रवैये के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई है और उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। उसके पास रोजगार का कोई साधन भी नहीं है। सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सऊदी अरब से उसके पति शकूर का शव जल्द से जल्द भारत मंगवाया जाए ताकि वह उसका अंतिम संस्कार अपने-रीति रिवाज से कर सके। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X