शिमला - दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने से पहले हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। कांगडा, मंडी और सोलन जिलों में अगले चौबीस घंटों में कही कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है तथा चंबा, कांगडा, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और उना जिलों और बिलासपुर, हमीरपुर, लाहुल स्पीति, कुल्लू और सोलन जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इस बीच उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहा तथा बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मानसून पूर्व की बारिश राज्य के कुछ इलाकों में हुई।
गुलेर में 46 मिमी, जुब्बल में 4, गमरूर में 27, देहरा में 26, नगरौटा सूरिया और डलहौजी में 25, नूरपुर में 21, बंगाना में 19, चंबा में 1, भरमौर में 12, पालमपुर, सुजानपुरटीरा, और नादौन में क्रमश नौ-नौ मिमी वर्षा हुई।