Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

आईआईटी मंडी गोलीकांड में प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated on Tuesday, June 23, 2015 11:05 AM IST

मंडी - शनिवार को आईआईटी कमांद, मंडी में हुई हिंसा के बाद अब चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में कमांद पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई गोविंद राम, हैडकांस्टेबल हरि राम और दो कांस्टेबल नरोत्तम दास व रामदास शामिल हैं। इसके साथ दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इतना ही नहीं कमांद पुलिस चौकी के सारा स्टाफ भी विभाग ने बदल दिया है।

 

निलंबित किए गए व लाइन हाजिर किए गए दो कर्मियों के अलावा शेष सारे स्टाफ का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह नए स्टाफ की नियुक्ति की गई। हालांकि आईआईटी कमांद में हुई हिंसा को रोकने में कमांद पुलिस चौकी के उस समय तैनात पुलिस कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बाद भी कमांद पुलिस चौकी के स्टाफ पर गाज गिरी है। इन पुलिस कर्मियों को शनिवार की हिंसा से पहले के सारे मामले को हल्के में लेने और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। आईआईटी में 13 जून से हड़ताल चली हुई थी और मजदूरों पर गोलियां बरसाने के आरोपी पंजाबी युवक कई दिनों से कमांद पुलिस चौकी के पास गेस्ट हाउस में रह रहे थे। इसी के साथ कमांद पुलिस आईआईटी कैंपस में बढ़ रहे तनाव को भी नहीं भांप सकी थी।

 

यही वजह रही कि शनिवार को थोड़े से विवाद के बाद ही गोलियां चलीं और हिंसा फैल गई। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला का कहना है कि चौकी प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पूरा स्टाफ भी बदल दिया गया है। इस मामले में एसआईटी जांच कर रह है। दो और लोगों के एसआईटी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक एक पिस्टल सहित कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा कोई असलाह या बारूद नहीं मिला है।

 

फोरेंसिक टीम पूरे क्षेत्र का जायजा ले चुकी है। पीजीआई में दाखिल मजदूर को भी सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ठेकेदार की अगर गलती निकलती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। यह भी एक संयोग की है कि कमांद चौकी का उद्घाटन इसी वर्ष 22 फरवरी को हुआ था और 22 जून को ही चौकी के सारे स्टाफ पर गाज गिर गई।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X