यमुनानगर - जिला पुलिस ने अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अवैध खनन व ओवरलोड़ को रोकने के लिए हर प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माह मई, 2015 में जिला पुलिस ने ओवरलोड़ व अवैध खनन में संलिप्त 275 वाहनों को जिला के विभिन्न क्षेत्रों से जब्त किया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में से आरटीए विभाग को 161 वाहन सौंपे गए है जिन पर आरटीए विभाग ने 18 लाख 37 हजार 900 रुपए जुर्माना व माइनिंग विभाग को 99 वाहन सौंपे गए है, जिन पर 12 लाख 91 हजार 370 रुपए का जुर्माना तथा आबकारी कराधान विभाग को 15 वाहन सौंपे गए है जिन पर एक लाख 58 हजार 861 रुपए जुर्माना किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए कुल 275 वाहनों पर संबंधित विभागों ने कुल 32 लाख 88 हजार 131 रुपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और उन्होंने जनता से अपील की कि अवैध खनन रोकने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध खनन करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस ने काफी संख्या में अवैध खनन करने वाले वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कारवाई की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध खनन व ओवरलोड़ को रोकने के लिए जिला पुलिस ने काफी संख्या में वाहनों को जब्त कर उन्हें संबंधित विभागों के हवाले किया है, ताकि संबंधित विभाग ओवरलोडेड वाहन व अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन पर जुर्माना कर सकें उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यदि कोई वाहन ओवरलोड़ या अवैध खनन में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।