बिलासपुर - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जेल में हत्या के आरोप में बंद कैदी ने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति दान देने की घोषणा की है। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद 75 वर्षीय लकाडू प्रसाद खांडे ने जेल अधीक्षक के मार्फत से जिला प्रशासन को इस बाबत पत्र लिखा है। खास बात ये है कि श्री खांडे ने अपनी पैतृक संपत्ति अपने इकलौते बेटे और पत्नी के नाम की है, वहीं स्वयं की आय से अर्जित 52 एकड़ भूमि को दान में देने का फैसला किया है। इस जमीन की कीमत करोडों में आंकी गई है। खांडे के नौ बच्चों में से आठ राजपत्रित अधिकारी हैं।