रेवाड़ी - कोसली के गुडिय़ानी-जखाला रोड पर बुधवार प्रात: 8 बजे एक पिकअप के पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सडक़ निर्माण में लगे ठेकेदारों की पिकअप जाटूसाना से लेबर लेकर गुडिय़ानी से जखाला की ओर जा रहा था। पिकअप में जाटूसाना गांव की महिला के अतिरिक्त चालक रवि सवार था।
जखाला गांव की ढाणी के मोड़ पर अचानक वाहन पलट गया, जिसके कारण बिमला की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक सहित तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। सूचना के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल लोगों को कोसली के सामान्य अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक भेज दिया।