पंचकूला - हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में किये गये आईपीएस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तीसरे दिन अपने आदेश वापस ले लिये हैं। पंचकूला स्थानांतरित डीसीपी आईपीएस नाजनीन भसीन को पंचकूला से बदल कर गुड$गांव मुख्यालय में डीसीपी और वहां से अनिल कुमार को पंचकूला का डीसीपी लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही सरकार ने नाजनीन भसीन को पंचकूला नियुक्त किया था। वहीं डीसीपी हामिद अख्तर को सतर्कता विभाग में भेज दिया है। आज भी होता रहा इंतजार: हरियाणा सरकार द्वारा नाजनीन भसीन को पंचकूला भेजने संबंधी जारी किये गये आदेशों को लेकर आज दिनभर उनके पंचकूला में ज्वाइन करने का इंतजार होता रहा। हालांकि पुलिस मुख्यालय में उनके तबादले को लेकर भी चर्चा बनी रही।