Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में तूफान ने मचाया कोहराम, कई जगह बिजली प्रभावित

Updated on Monday, June 15, 2015 14:53 PM IST

पंचकूला - हरियाणा के कई क्षेत्रों में तेज तूफान के कारण करनाल, गुडग़ांव, यमुनानगर तथा हिसार में शनिवार को विभिन्न प्रसारण लाइनों के ट्रिप होने तथा टावरों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि करनाल क्षेत्र में भारी तूफान के कारण 220 केवी के पांच टावर क्षतिग्रस्त हुए तथा 220 केवी यूनिसपुर-वाईटीपीपी लाइन ट्रिप हो गई। इस लाइन ट्रिपिंग के कारण 132 केवी के सात सब-स्टेशन, इंद्री, अमीन, भादसों, नीलोखेड़ी, किरमिच, रंभा, बियाना और 220 केवी के दो सब-स्टेशन यूनिसपुर और करनाल प्रभावित हुए, जिसके कारण इन सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई आपूर्ति में बाधा पंहुची।

 

उन्होंने बताया कि खराब मौसम में ही एचवीपीएनएल स्टाफ तथा अधिकारियों द्वारा 54 किलोमीटर लंबी 220 केवी यूनिसपूर-वाईटीपीपी लाइन की गश्त की गई, ताकि बिजली सप्लाई फेल होने का मुख्य कारण पता किया जा सके। खराब मौसम के कारण अकेले करनाल क्षेत्र में निगम को तकरीबन 40 लाख का नुकसान हुआ । बिजली की इस मुख्य पावर लाइन के टूटने के बावजूद एचवीपीएनएल स्टाफ  द्वारा पूरे क्षेत्र को बिजली आपूर्ति में बाधित होने से बचाया गया। उन्होंने बताया कि गुडग़ांव में भी तूफान के कारण धनौदा और दौलताबाद के बीच डबल सर्किट टावर लाइन की सिंगल सर्किट 400 केवी लाइन और दौलताबाद तथा मानेसर की 220 केवी लाइन प्रभावित हुई।

 

तूफान की तीव्रता कम होते ही मानेसर की प्रसारण लाइन से तुरंत बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई और लगभग चार घंटे पेट्रोलिंग करने के बाद एचवीपीएनएल स्टाफ  द्वारा 400 केवी लाइन की भी बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया गया। तेज हवाओं के कारण यमुनानगर में सफेदे का भारी पेड़ 66 केवी की मुख्य बस-बार पर गिर गया। परिणामस्वरूप 66 केवी ब्रेकर के तीनों लिंब (कड़ी) टूट गई और उससे जुड़े अन्य सहायक उपकरण भी खराब हो गए।

 

एचवीपीएनएल स्टाफ द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर-अंदर  बस-बार की जरूरी मरम्मत करने के बाद 220 केवी जोरियां सब-स्टेशन के द्वारा बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि हिसार क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते 400 केवी किरोड़ी-खेदड़ लाइन, 220 केवी किरोड़ी-समैण और 220 केवी समैण-मसूदपुर लाइन प्रभावित हुई। स्टाफ  द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X