Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मल पंचायत को मिले पांच लाख का ईनाम

Updated on Friday, June 12, 2015 14:46 PM IST

अंबाला - स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मल ग्राम घोषित की जाने वाली ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपए तक का नगद इनाम देने का प्रावधान किया गया है। इस राशि को ग्राम पंचायत अपनी इच्छा से गांव के विकास कार्यों पर खर्च कर सकती है। अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिंद्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी के जीवन स्तर पर सुधार लाने, स्वच्छता को और व्यापक बनाने की गतिविधियां चलाने तथा जन जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से स्वच्छतागत सुविधाओं के लिए मांग पैदा करना, गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना और विद्यार्थियों को स्कूल व आंगनबाड़ी स्तर पर शौचालय प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना।

 

उन्होंने बताया कि गांव में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए भी सरकार ने राशि में वृद्घि की है। पहले शौचालय के निर्माण के लिए 4600 रुपए की अनुदान राशि का प्रावधान है, जिसे दो अक्तूबर, 2014 से बढ़ाकर 12000 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के तहत 10000 या इससे अधिक की जनसंख्या वाले गांवो को पांच लाख रुपए, 5000 से लेकर 10 हजार की आबादी वाले गांवों के लिए चार लाख रुपए, 2000 से लेकर 5000 हजार की आबादी वाले गांवों के लिए दो लाख रुपए, 1000 से 2000 तक की आबादी के गांवों के लिए एक लाख रुपए और 1000 से कम जनसंख्या वाले गांवों की ग्राम पंचायत के लिए 50 हजार रुपए के नगद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत जिला में 10.61 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से 7.38 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से और 3.23 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस राशि से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व अन्य गरीब परिवारों के घरों में गत वर्ष 6327 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है और इस कार्य पर दो करोड़ 91 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार जिला में 10 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है जिनमें से छह का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए 18 लाख रुपए की राशि का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त गत वर्ष के दौरान स्कूलों में 132 शौचालयों का निर्माण किया गया है और इस पर 46 लाख 20 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि जिला की 75 आंगनबाडिय़ों में छह लाख रुपए की लागत से शौचालय बनाए गए हैं और 13 गांवों में ठोस कूड़ा प्रबंधन की परियोजनाओं पर एक करोड़ 39 लाख 68 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X