Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

अब शिमला में गंदगी फैलाने वालों पर्यटकों का मौके पर चालान

Updated on Friday, June 12, 2015 14:31 PM IST

शिमला - पर्यटन नगरी व हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को कूड़ा-करकट डालकर गंदा करना अब किसी भी स्थानीय व बाहरी लोगों के लिए आसान नहीं होगा। खासकर शिमला घूमने आने वाले पर्यटक यदि शहर के दिल कहे जाने वाले रिज और मालरोड पर कूड़ा-करकट फैलाते हैं तो उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ेगा। शहर में पर्यटकों द्वारा फैलाए जाने वाले कूड़े-कचड़े की समस्या से निजात पाने के लिए अब खासकर रिज और मालरोड के आसपास सफाई कार्य में जुटे कर्मचारी ही कूड़ा-करकट डालने वालों का मौके पर ही चालान कर सकेंगे और इसका विरोध करने वालों को कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ सकता है।

 

नगर निगम शिमला ने रिज और मालरोड पर सफाई कार्य के लिए तैनात कर्मचारियों को कूड़ा करकट फैलाने वालों का चालान करने की शक्तियां दे दी है। इन शक्तियों के तहत किसी भी कूड़ा करकट फैलाने वाले व्यक्ति का ये कर्मचारी अधिकतम पांच सौ रुपए तक का मौके पर ही चालान कर सकेंगे। नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर के मुताबिक फिलहाल ये अभियान रिज और मालरोड पर ही चलाया जाएगा तथा इसके सफल रहने पर इसे शहर के सभी 25 वार्डों में लागू किया जाएगा। खासकर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र मालरोड, रिज और आसपास के इलाकों में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों दोनों द्वारा ही कूड़ा करकट फैलाने की घटनाएं हर रोज नगर निगम के पास रिपोर्ट हो रही हैं।

 

इसी के चलते निगम ने ये पहल आरंभ की है। इसके साथ-साथ अब शिमला शहर के स्कूली बच्चे भी ऐसा करने वालों को सीटी बजाकर न केवल शर्मिंदा करेंगे बल्कि कूड़ा करकट फैलाने वालों को भी उसे उठाने को कहकर डस्टबिन में भी डलवाएंगे। इसके लिए आज से शहर में नगर निगम शिमला की ग्रीन फोर्स ने काम करना आरंभ कर दिया है। इस ग्रीन फोर्स में शहर के स्कूली बच्चों को बारी-बारी से जोड़ा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X