हमीरपुर - जिला मुख्यालय के पास गसोता गांव में आज शाम गीता देवी, सुरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश के आवासों व विधि चंद की पशुशाला जल कर राख हो गई। आवास के अतिरिक्त नकदी व जेवरात के अतिरिक्त अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोंगों व दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सभी पीडि़त परिवार बी.पी.एल. परिवार से सम्बन्ध रखते हैं।
अभी तक पता नहीं चल सका है कि किस तरह आग लगी है। इस गांव में अग्निकांड की लगातार दूसरी घटना है। पुलिस ने अग्निकांड की छानबीन शुरू कर दी है। इसी बीच पता चला है कि प्रशासन ने राजस्व विभाग को पूरा ब्यौरा भेजने के निर्देश दे दिए हैं। अग्निशमन विभाग की पोल उस समय खुली, जब एक गाड़ी में पानी समाप्त हो गया।