Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र में पकड़ा दो करोड़ का नशा

Updated on Tuesday, June 09, 2015 14:41 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने चूरा-पोस्त व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुरूक्षेत्र के मुस्तजापुर गांव के निकट चुनियाफार्म की एक कोठी से 487 बोरियों में 18 हजार 928 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। मार्केट में इसकी कीमत दो करोड़ रुपए आंकी गई है।  पुलिस ने इस जगह से 315 व 12 बोर की दो देसी पिस्तौल, 315 बोर के सात जिंदा कारतूस सहित कुल 21 कारतूस, वेइंग मशीन, 2.2 किलो के नए बड़ी संख्या में पैकेट, 40 किलो की नई बोरियां व अन्य पैकिंग मैटिरियल, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पंजाब व हरियाणा की पांच वाहन नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

यह गिरोह हरियाणा के अलावा पंजाब व आसपास के राज्यों में नशे का कारोबार चला रहा था।  पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना के साथ-साथ उसके साथियों की पहचान कर ली है, जिनको गिरफ्तार करने के लिए सीआईए की टीमों ने एक साथ करीब सात जगहों पर छापामारी की है। छापामारी के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि पंजाब के पातड़ा निवासी रिछपाल सिंह ने पिहोवा में केवल मात्र तस्करी के उद्देश्य से ही डेढ़ साल पहले चुनिया फार्म के पास यह कोठी खरीदी होगी। करीब डेढ साल से ही पिहोवा से हरियाणा व आसपास के राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह में दो या तीन लोग नहीं, बल्कि कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस जगह से पैकिंग मैटीरियल, बोरियां, नापतोल करने वाली मशीन व अन्य सामग्री से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस कोठी से कई राज्यों के तस्करों के तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की जो पांच नंबर प्लेट मिली हैं, उसकी जांच की जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पांचों नंबर प्लेट पर अंकित नंबर फर्जी हैं। छापामारी के दौरान मिली लाल बत्ती से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्कर पुलिस को धोखा देने के उद्देश्य से ही इसका प्रयोग कर रहे थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X