शिमला - उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी कल शिमला पहुंचेंगे। तीन दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे हामिद अंसारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 9 जून को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान करेंगे। हामिद अंसारी 10 जून को शिमला से वापस दिल्ली रवाना होंगे। अंसारी का इस दौरान राजभवन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। वह शहर में कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 11 जून को शिमला पहुंच रहे हैं। वह 17 जून तक शिमला में रुकेंगे।