Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिप्र विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों में फिर खूनी संघर्ष

Updated on Thursday, June 04, 2015 11:17 AM IST

शिमला - हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीती रात एसएफआई और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में फिर खूनी संघर्ष हुआ। समर हिल चौक पर एसएफआई व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रात के लगभग बारह बजे आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में एसएफआई का एक कार्यकर्ता जीता सिंह नेगी बुरी तरह से घायल हो गया। जीता सिंह को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी एक बाजू कई जगह से टूट गई है।

इस घटना को लेकर पुलिस में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। एसएफआई ने विद्यार्थी परिषद के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 362 और 506 के तहत दर्ज की गई है। विद्यार्थी परिषद ने एसएफआई के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ये प्राथमिकी आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341 और 323 के तहत दर्ज की गई है।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देवी नेगी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच किन्नौर छात्र कल्याण संघ ने इस घटना के विरोध में आज विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष किशोर नेगी और सचिव रोशन नेगी ने इस घटना के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। संगठन ने इस घटना की निंदा भी की है। एसएफआई ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि विद्यार्थी परिषद पिछले काफी समय से बाहरी तत्वों को कैंपस में लाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही थी।

संगठन ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो  संगठन प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। एसएफआई ने विद्यार्थी परिषद को हिंसावादी संगठन करार देते हुए उस पर प्रतिबंध की भी मांग की है। कांग्रेस के पौध संगठन एनएसयूआई ने भी इस घटना की निंदा की है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X