Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

छुट्टियां मनाने ननिहाल आयी 2 बहनें जिंदा जली

Updated on Monday, June 01, 2015 12:41 PM IST

पानीपत -पानीपत के हूडा सेक्टर 11/12 में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में अपने नानके गर्मियों की छुट्टियां बिताने आयी 2 मौसेरी बहनों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि घटना में उनके ममेरे बहन-भाई बाल-बाल बच गये। मरने वाली बच्चियों की उम्र 11 व 13 साल थी। एक लडक़ी सेक्टर 24डी चंडीगढ़ व दूसरी पंचशील नगर अजमेर की रहने वाली थी। हादसे के वक्त वे अपनी मौसी के घर थी और परिवार का कोई बड़ा सदस्य घर पर नहीं था। दोनों के शव बेड के साथ नीचे पड़े मिले।

हादसा मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित ड्राइंग रूम में रखे पॉलिस्टर के कपड़े में लगी आग से हुआ। कपड़े में आग कैसे लगी, पता नहीं चल सका है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिये और मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 11/12 स्थित सतपाल सेठी के मकान में अचानक धुएं के गुब्बार व आग की लपटें उठने लगी और चारों तरफ हंगामा मच गया।

पुलिस व दमकल विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। आग की लपटों में सांची (11) निवासी सेक्टर 24डी चंडीगढ़ व खुशी (13) निवासी पंचशील नगर अजमेर जिंदा जल गई, जबकि सतपाल की बेटी तानिया व बेटा तुषार छत से पड़ोस के मकान में कूद गए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया। सतपाल सेठी ने बताया कि उनकी साली कंचन निवासी पंचशील नगर अजमेर व प्रीति निवासी सेक्टर 24डी चंडीगढ़ अपने बच्चों के साथ शहर में अपने मायके आई हुई थीं।

उसकी पत्नी मंजू, साली कंचन व प्रीति अपने मायके में सो गयी और उसकी बेटी तानिया, बेटा तुषार और दोनों सालियों की लड़कियां खुशी व सांची उसके मकान में आकर सो गई। वह सुबह अपने दोनों भाइयों के साथ बिजनेस के सिलसिले में चला गया और कुछ देर बाद ही मकान के ग्राउंड फ्लोर में रखे सामान में आग गई, जिसमें उसकी सालियों की बेटियों खुशी व सांची की मौत हो गई। खुशी सातवीं व सांची छठी कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X