चंडीगढ़, 18 फरवरी: इनेलो के इसराना से विधायक व पार्टी राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) के सदस्य कृष्ण पंवार ने कांग्रेस पार्टी की ओर से की जा रही अनापशनाप बयानबाजी और पार्टी प्रवक्ता की ओर से सरकारी तंत्र के माध्यम से पूछे गए तथाकथित सवालों को हुड्डा सरकार की बौखलाहट व कांग्रेस के मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से न सिर्फ हुड्डा सरकार बौखला गई है बल्कि लोगों का ध्यान कांग्रेस के घपलों-घोटालों व भ्रष्टाचार से हटाने के लिए बे सिर-पैर की बयानबाजी पर उतर आई है।
इनेलो विधायक ने कहा कि इनेलो ने कांग्रेस व सीबीआई के बीच साजिश को न सिर्फ लोगों के बीच बेनकाब किया है बल्कि इस बारे में पार्टी नेताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल का आज तक मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह कोई जवाब तक नहीं दे पाए हैं। कृष्ण पंवार ने कहा कि इनेलो के एक सवाल का जवाब देना तो दूर कांग्रेस नेता पहले अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों व केंद्रीय मंत्रियों द्वारा लगाए गए क्षेत्रवाद व भेदभाव के आरोपों का जवाब तो दे दे। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, सढ़ौरा के विधायक राजपाल भूखड़ी के अलावा गुडग़ांव के सांसद राव इंद्रजीत, बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह व राज्यसभा सांसद बिरेंद्र सिंह खुले तौर पर मु यमंत्री पर एक क्षेत्र विशेष को छोडक़र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की विकास व नौकरियों के मामले में निरंतर अनदेखी के आरोप लगा चुके हैं।