अम्बाला - गांव बोह के न्यू पारस नगर कालोनी के लोगों की 20 साल पुरानी बिजली पानी की समस्या दूर हो गई है। इन लोगों का कहना था कि वह अपने क्षेत्र में पीने के पानी और बिजली के खम्बों की समस्या को लेकर पिछले 20 वर्षों से राजनीतिज्ञों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समस्या स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने रखते ही कुछ दिनों में दोनों समस्याओं का हल हो गया है।
अब क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति है और लोगों को गर्मी के दिनों में भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसी प्रकार इस कालोनी में लक्कड़ की बल्लियों पर बिजली की तारें लटका कर कनेक्शन दिए गए थे और ये तारें नीची होने के कारण कईं बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के दरबार में बिजली सम्बन्धी समस्या रखी और श्री विज ने मौके पर उपस्थित बिजली निगम के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों ने लकड़ी की बल्लियां हटाकर पोल लगाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है और लोगों को 20 वर्ष बाद इन दोनों समस्याओं से निजात मिली है।