चण्डीगढ़,17 फरवरी- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का पानीपत दौरे के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने बडे़ जोश और उत्साह से उनका मोटरसाइकिल जत्थे के साथ उनका स्वागत किया, वहीं अनेक जगहों पर उनके लिए जलपान समारोह भी आयोजित किए गए। शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सांसद श्री हुड्डा को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
जैसे ही सासंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत शहर में पंहुचे हजारों मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने भी जोरदार स्वागत किया। पानीपत शहर से उनके काफिले को समारोह स्थल तक पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरा शहर सड़कों पर उमड़ आया हो। युवा मोटरसाईकिल जत्थे के साथ नारेबाजी कर उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे। युवाओं का जोश व उत्साह देखते ही बनता था। इस जोश व स्वागत का जिक्र सांसद श्री हुड्डा सहित सभी वक्ताओं ने अपने भाषण में भी किया।
जनसभा में सभी वक्ताओं ने सांसद श्री हुड्डा को प्रदेश में उम्मीद की किरण बताया। वहीं स्थानीय सांसद डा. अरविंद शर्मा ने तो यहां तक कहा कि पार्टी को मजबूत करने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वे सब दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। वहीं विधायक बलबीर पाल शाह ने भी दीपेंद्र हुड्डा के तारीफ में कसीदे गढे़। बलबीर पाल शाह ने राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा को देश व प्रदेश के युवाओं की उम्मीद बताते हुए उन्हें एक सुलझा हुआ सांसद कहा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी अपने स्वागत से गदगद हुए और पानीपत के विकास में ओर तेजी लाने की बात कही। श्री हुड्डा ने कहा कि वे स्वयं, स्थानीय सांसद और विधायक बलबीर पाल शाह मिलकर पानीपत के विकास में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने लगे हाथों लोगों की मांग का समर्थन करते हुए शताब्दी रेलगाड़ी के पानीपत में ठहराव करने की बात कहकर लोगों का दिल जीत लिया।
सांसद हुड्डा के आज पानीपत दौरा जहां युवाओं में नया जोश भर गया, वहीं स्थानीय कांग्रेस नेताओं में भी एकजुटता का अहसास करवाया। सांसद हुड्डा ने सब नेताआ को तव्वजों दी, जिससे पार्टी में एकता का संचार हुआ कहा जा सकता है। मंच पर सभी नेता एकजुट नजर आए और क्षेत्र के विकास की बात की।