Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सतपाल सांगवान ने दादरी में किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए कमरों का उद्घाटन

Updated on Friday, February 15, 2013 20:14 PM IST

चण्डीगढ़, 15 फरवरी- हरियाणा के सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि शिक्षण संस्थाए हमारे पूर्वजों की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। आज इन्ही शिक्षण संस्थाओं की बदौलत हम एक सुखद एवं सुसंस्कृत समाज का स्वरूप देख रहे हैं।

श्री सांगवान ने आज दादरी उपमंडल के गांव भागवी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवर्निमित कमरों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि इनैलो नेता शिक्षक भर्ती घोटला मामले में सरकार की छवि खराब करने में लगे हैं, हर रोज नए-नए बयान करते रहते हैं। जबकि जिस समय सीबीआई द्वारा जेबीटी भर्ती घोटाले की जांच शुरू हुई थी, केंद्र में एनडीए की सरकार थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं ओमप्रकाश चौटाला थे। एनडीए सरकार ने ही जेबीटी भर्ती घोटाले की जांच करवाने के आदेश दिए थे। इनेलो द्वारा इस मामले में कांग्रेस की हुड्डा सरकार का नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के विकास की धूरी है। शिक्षा किसी भी प्रदेश व देश की प्रगति को सुनिश्चित करती है। आज विकास की दौड़ में शिक्षा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सामाजिक उत्थान के लिए भी शिक्षण संस्थाएं नींव का पत्थर है। राज्य सरकार ने पिछले आठ साल में शिक्षा के बजट में तीन गुणा वृद्धि की है ताकि प्रदेश का युवा वर्ग उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपना अह्म योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार व सर्व शिक्षा अभियान के तहत चालू वित्त वर्ष में 25555 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी, जोकि पिछले बजट के मुकाबले 21.7 फीसदी अधिक है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा को बढावा देने के लिए भी 3124 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इससे यह स्पष्ट है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति कितनी गंभीर है। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X