चण्डीगढ़ - हरियाणा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पंतजलि योग समिति के विशेषज्ञों द्वारा योग प्रशिक्षण देने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पंतजलि योग समिति के विशेषज्ञ समस्त प्रदेश में सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलो के पीटीआई व डीपीई को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में नियुक्त डीपीई और पीटीआई को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की सूचना देने के लिए एक लिखित पत्र भेजा गया है।
प्राइवेट स्कूलों को भी इस प्रशिक्षण शिविर के लिए अपने पीटीआई और डीपीआई को भेजने के लिए कहा गया है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर प्रदेश के सभी जिलों में 25 मई से 27 मई तक प्रात: 6:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रत्येक जिले के खेल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। जिला गुडग़ांव के लिए प्रशिक्षण ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 25 मई से 27 मई तक प्रात: 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंतजलि योग समिति के विशेषज्ञ पहले ही गुडग़ांव में पहुंच चुके हैं, आगामी तीन दिनों तक पीटीआईस को योगासन सिखाएंगे।