Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

दीनबंधु सर छोटूराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

Updated on Friday, February 15, 2013 19:49 PM IST

चण्डीगढ़, 15 फरवरी- आज कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंसत पंचमी के दिन सर छोटूराम की जयंती के अवसर पर जाट धर्मशाला में जाट सभा द्वारा आयोजित एक विशाल समारोह को संबोधित करते हुए कही।

श्री हुड्डा ने कहा कि दिल्ली से लाहौर तक जब भी किसान की बात आती है तो लोग दीनबंधु सर छोटूराम को याद करते हैं। किसान और शिक्षा के प्रति जो सोच सर छोटूराम की आज से 100 साल पहले थी, उसकी अहमियत व प्रांसगिकता आज भी बराबर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी को सर छोटूराम के रास्ते पर चलना चाहिए और जिस प्रकार से उन्होंने किसान के हितों की सुरक्षा की लड़ाई उससे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जीत व हार के मायने नहीं होते, जो महापुरूष विचारधारा से इतिहास पर अपनी छाप छोड़ते है, उन्हें सब याद करते है और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम ऐसे ही युगपुरूष थे जो देश व विदेश में याद किए जाते हैं।

11 सांसदों के दल के रूप में अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि जब उन्हें लाहौर असैम्बली में जाने व वहां के स्पीकर राणा इकबाल से मिलने का मौका मिला। जब उनसे सर छोटूराम के बारे में चर्चा हुई तो राणा इकबाल ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असैम्बली में आज भी लोग सर छोटूराम को याद करते है तो इस पर जब मैने चौधरी छोटूराम का चित्र वहां की गैलरी में लगाने का अनुरोध किया तो उन्होंने इसे तुंरत स्वीकार कर लिया। इससे यह साबित होता है कि उनकी किसान हित की सोच किसी बॉर्डर व सीमा में नहीं बंधी है।

किसानो से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि जागरूकता का जमाना है और किसानों को अपनी एक आंख चंडीगढ़ और एक आंख दिल्ली पर रखनी चाहिए। हमें पता होना चाहिए कि उनका हितैषी कौन है और कौन उनके खिलाफ सोच रखता है। भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवानी द्वारा संसद में किसानों की गेहूं की फसल के समर्थन मूल्य को न बढ़ाए जाने संबंधी विचार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के नाते हम आपका सम्मान करते है, लेकिन आपकी तरह हमें भी लोगों ने चुनकर भेजा है और किसान की फसल का मूल्य बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान की फसल का भाव और भी अधिक बढ़ाकर दिया जाएगा, इसमें कोई अड़चन नहीं डाल सकता। यूपीए सरकार ने पिछले सात सालों में गेहूं, गन्ना, धान आदि फसलों के भाव दोगुने कर दिए हैं जबकि भाजपा सरकार में केवल7 रूपए बढे थे।

सासंद नवीन जिंदल ने सर छोटूराम जयंती के अवसर पर आए हुए लोगों को बधाई दी और कहा कि मैं यहां का सांसद होने के नाते नहीं, बल्कि एक परिवारिक सदस्य होने के नाते आपके बीच में हॅ। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम व मातूराम ने मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। उन्होेंने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश व किसान-मजदूरों की बात संसद में बहुत अच्छे ढंग से रखते हैं। सांसद जिंदल ने कहा कि दीपेंद्र को कुरूक्षेत्र से बेहद लगाव है और उन्हें इस बात की खुशी है कि जब भी वे दीपेंद्र को कुरूक्षेत्र आने का निमंत्रण देते हैं तो हमेशा स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि दीपेंद्र की मांग पर लाहौर असैम्बली में सर छोटूराम का चित्र लगा था जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है।

समारोह में स्थानीय सांसद नवीन जिंदल, विधायक अनील धंतोड़ी, पूर्व सांसद प्रो. कैलाशो सैनी, मनदीप चट्ठा, पूर्व विधायक साहिब सिंह सैनी, पूर्व विधायक बंताराम, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मेवा सिंह, कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह संधु, जाट सभा के प्रधान सुरेंद्र पंवार, सुरेन्द्र अम्बरसर, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, सुरेंद्र देशवाल, रवि मैहला, दहिया खाप के प्रधान प्रताप सिंह पहलवान, नफेसिंह नैन के अलावा इलाके के हजारों किसानों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X