Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल पुलिस ने धर्मशाला रैप कांड से पर्दा उठाया

Updated on Friday, May 22, 2015 11:53 AM IST

धर्मशाला - धर्मशाला कालेज में कथित सामूहिक दुराचार मामले पर पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कथित पीडि़ता व शिकायतकर्ता को ढूंढ कर मामले को काल्पनिक बता दिया। पुलिस का दावा है कि कालेज छात्रा से कथित सामूहिक दुराचार जैसी कोई घटना नहीं हुई है। धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कपिल शर्मा और शिमला में पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने अलग-अलग प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि शिकायतकर्ता लडक़ी व कथित पीडि़ता की पहचान कर ली गई है।

युवती ने पुलिस को दिए बयान में साफ कर दिया है कि उसके साथ न तो कोई दुराचार हुआ है और न ही ऐसी कोई घटना। पुलिस इस मामले में कथित शिकायतकर्ता और कथित पीडि़त दोनों ही लड़कियों के सीआरपीसी 164 के तहत देर सायं जेएमआईसी-एक के सामने बयान दर्ज करवाए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 16 मई की इस घटना को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही थी और गुरुवार को धर्मशाला पुलिस ग्राउंड के पास पुलिस के ही एक जवान ने कथित शिकायतकर्ता लडक़ी को पहचाना, जिसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस थाने को दी। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और लडक़ी को बयान लेने के लिए हिरासत में ले लिया।

इसी लडक़ी के बयान के आधार पर कथित पीडि़त लडक़ी तक पुलिस पहुंच पाई। उन्होंने यह भी कहा कि कथित पीडि़त और कथित शिकायतकर्ता लड़कियों के बयानों में विरोधाभास है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि शिकायतकर्ता लडक़ी कालेज की छात्रा नहीं है, जबकि जिस लडक़ी के कथित पीडि़त होने का दावा किया गया था, वह कालेज की छात्रा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लड़कियां एक ही जिला से संबंधित हैं और पड़ोस में रहती हैं। कथित पीडि़ता पढ़ाई में अव्वल छात्रा है और उसका एक भाई व बहन है। उक्त छात्रा बहुत शालीन है। वहीं, शिकायतकर्ता लडक़ी का एक भाई है।

इस मामले में सोशल मीडिया पर जिन लोगों के नाम कथित दुराचार घटना में उछाले गए हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कानूनी रूप से संभव हुआ तो इस मामले में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कथित पीडि़त लडक़ी का अभी तक मेडिकल नहीं करवाया गया है और मेडिकल तभी करवाया जाएगा, यदि कथित पीडि़त लडक़ी अथवा उसका परिवार इसकी इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस शिकायतकर्ता लडक़ी के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि इस घटना के पीछे का सच सामने आ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता लडक़ी ने अभी तक पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने इस कथित दुराचार के मामले की शिकायत किसी के कहने पर की थी। उन्होंने यह भी कहा कि कथित शिकायतकर्ता लडक़ी कई बार घर से भाग चुकी है और उसे एक बार दूसरे राज्य की पुलिस धर्मशाला छोडऩे आई थी। डीजीपी ने कहा कि शिकायतकर्ता लडक़ी के बारे में छानबीन की जा रही है। कथित पीडि़ता ने यह भी माना है कि वह चार साल में शिकायतकर्ता लडक़ी से नहीं मिली है। पुलिस ने इस मामले में तह तक जाने के लिए शिकायतकर्ता तक पहुंचने के लिए उसके स्कैच भी तैयार किए थे, जिसके आधार पर पुलिस को शिकायतकर्ता की सूचना मिली।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X