Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

चोरों ने व्यापारी से ठगे पौने दो लाख

Updated on Wednesday, May 20, 2015 11:03 AM IST

नाहन - जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने पौने दो लाख रुपए के नोटों से भरे बैग पर हाथ साफ कर लिया। इस मामले में फिलहाल अज्ञात चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में बैंक के वीडियो फुटेज खंगाल रही है। जिला मुख्यालय में इस तरह की तीसरी घटना से जिला मुख्यालय के लोग सहमे हुए हैं। नाहन शहर के बड़ा चौक निवासी राकेश कुमार गर्ग जो कि वर्तमान में कालाअंब स्थित हिमाचल तारपीन प्रोडक्ट लिमिटेड कालाअंब में कार्यरत है अपनी कंपनी से मिले दो लाख रुपए के चेक से राशि निकालने को शहर के दिल्ली गेट के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गया।

 

इस बीच उसने बैंक से दो लाख रुपए की राशि निकालकर एक बैग में रखी तथा साथ लगती आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में गया। इस दो लाख की राशि में से 30 हजार रुपए आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में जमा करवाए तथा शेष राशि बैग में रखकर वह दिल्ली गेट की ओर चल पड़ा। इस बीच कंपनी की गाड़ी तक पहुंचते-पहुंचते अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कमीज पर कुछ पदार्थ फेंका, परंतु वह संबंधित व्यक्ति को नहीं देख पाया, वह अपने कपड़ों को साफ करने को दिल्ली गेट स्थित एक दुकान के काउंटर पर खड़ा हुआ।

 

इस बीच चंद मिनटों में ही अज्ञात व्यक्ति उसके रुपए से भरे बैग को उठाकर फरार हो गए। राकेश कुमार गर्ग का बैंक से ही पीछा कर रहे थे तथा मौका पाते ही उन्होंने पौने दो लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह व पर्यवेक्षक अधिकारी नाहन स्वपना मेश्राम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा पंजाब नेशनल बैंक व आईसीआईसीआई बैंक जाकर बैंकों में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला।

 

शाखा में मरम्मत का कार्य चलने की वजह से वीडियो कैमरे नहीं चल रहे थे, परंतु आईसीआईसीआई बैंक की फुटेज को पुलिस ने खंगाला है। जिला मुख्यालय नाहन में पिछले करीब दो वर्षों में बैंक से कैश निकालने वाले व्यक्तियों के साथ यह नाहन में तीसरी घटना है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बाशिवन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में पुलिस ने थाना नाहन में धारा 379 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X