Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा पुलिस में 994 जवान जल्द

Updated on Wednesday, May 13, 2015 12:27 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को गुडग़ांव जिला के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) भौंडसी  में रेकरूट बेसिक कोर्स बैच नंबर 79 व 80 के 994 रिक्रूट सिपाहियों की दीक्षांत परेड समारोह में  शिरकत की। उन्होंने दीक्षांत परेड समारोह में प्रस्तुत की गई भव्य परेड की सलामी ली। मंगलवार को पास आउट हुए रेकरूट सिपाहियों में ज्यादातर भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रेकरूट को सम्मानित भी किया। इनमें परेड कमांडर राकेश कुमार, द्वितीय परेड कमांडर जयवीर के अलावा रेकरूट बैच नंबर 79 में आल राउंड प्रथम रहे गुरदीप, द्वितीय रहे एजाज खान तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रदीप शामिल थे।

इसी प्रकार, रेकरूट बैच नंबर 80 में आल राउंड प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे क्रमश: जगदीश, सुरेंद्र तथा रमेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। इन दोनों बैचों के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और 24 मार्च, 2014 से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण मंगलवार संपन्न हो गया। इनकी प्रस्तुति से प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री ने सभी रेकरूट सिपाहियों के लिए एक सप्ताह के अवकाश की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा पुलिस का संचालन पंजाब पुलिस नियम, 1934 के तहत किया जा रहा है।

शीघ्र ही हरियाणा पुलिस के लिए अलग हरियाणा पुलिस नियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाने के उदेश्य से योग को पुलिस प्रशिक्षण में अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने तथा उनके संचालन में पुलिस विभाग पूर्ण सहयेग दें, जिससे पुलिस कर्मचारियों के स्वयं का स्वास्थ्यबर्धन भी होगा।

इससे पुलिस तथा जनता के बीच आपसी सहयोग एवं सामंजस्य में वृद्धि होगी। मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले रक्षाबंधन तक प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे, इसके लिए 500 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 5000 पुरुष पुलिस कर्मियों की भर्ती भी होगी। उन्होंने कहा कि अनुसंधान अधिकारियों की कर्मी को पूरा करने के लिए 200 सब-इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। इनकी भर्ती होने से अपराधों के अनुसंधान में और तेजी आएगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X