Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

कांगड़ा सहकारी बैंक में 252 पद किए स्वीकृत

Updated on Friday, May 08, 2015 11:12 AM IST

शिमला - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह लोगों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं की गतिविधियों के विविधिकरण तथा विस्तारीकरण के लिए अनेक पग उठाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री गुरुवार को आयोजित सहकारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 4800 सहकारी सभाएं कार्यरत हैं, जिनके16 लाख से अधिक सदस्य हैं और 22 हजार करोड़ रुपए  की कार्य पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शत-प्रतिशत जनसंख्या सहकारिता के अधीन लाई गई है और सहकारी सभाएं कृषि उत्पादों का विपणन, खाद, कृषि उपकरण व अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदेश के लोगों को उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक सहकारी सभाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, हालांकि किसी तरह की गड़बड़ी में संलिप्त सहकारी सभाओं पर निगरानी रखने और सख्ती से पेश आने की आवश्यकता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत परचून विके्रताओं को मिलने वाले कमीशन को संशोधित करने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी सभाओं को काश्तकारी एवं भू-सुधार अधिनियम की धारा-18 के प्रावधान में छूट देने और राज्य से बाहर के लोगों को सहकारी सभाओं में प्रवेश नहीं देने के बारे में विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सातवीं से दसवीं कक्षा के सामाजिक अध्ययन के पाठ्यक्रम में सहकारी आंदोलन को शामिल करने हेतु इसकी समीक्षा करेगी। वीरभद्र सिंह ने बैठक में सहकारी विभाग में निरीक्षकों के रिक्त 120 और लिपिकों के 60 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के लिए 252 पद स्वीकृत किए गए हैं और शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X