Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हड़ताल से थम गया पूरा प्रदेश में जनजीवन

Updated on Friday, May 01, 2015 11:11 AM IST

शिमला  - सडक़ परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक के विरोध में एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल से हिमाचल में आम जन थमा दिखा। बसें न चलने से यात्री सडक़ों पर ही दिक्कतें झेलते दिखे। हड़ताल से सबसे ज्यादा मुसीबतें कालेज व स्कूली छात्रों को झेलनी पड़ीं। समय पर बसें न मिलने से छात्र स्कूल कालेज नहीं पहुंच पाए। वहीं कर्मचारी वर्ग भी हड़ताल से खासा प्रभावित हुआ। कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे, जबकि शाम के समय ही कर्मचारियों को घर तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। एचआरटीसी कर्मचारी की एकदिवसीय हड़ताल से परिवहन निगम को एक दिन में एक करोड़ 85 लाख की चपत लगी।

इसके अलावा जन मानस को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। हड़ताल का अंतरराज्यीय व प्रादेशिक रूटों पर व्यापक असर दिखा। व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। हालांकि प्रादेशिक रूटों पर निजी बस आपरेटरों ने सेवाएं दीं, लेकिन उक्त सेवाएं ऊंट के मुंह में जीरे के समान दिखीं। हड़ताल के चलते हर ओर व्यवस्था थमी दिखी। एचआरटीसी कर्मचारियों ने उक्त विधेयक के खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन भी किए। समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि उक्त विधेयक के खिलाफ आगामी कार्रवाई ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन के दिशा निर्देशों पर ही अमल में लाई जाएगी।

आज सभी बसें रूटों पर चलेंगी और जनता को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।शादियों में खूब दौड़ीं सरकारी बसेंहड़ताल के चलते प्रदेश भर में एचआरटीसी की बसें रूट पर नहीं चलीं, लेकिन शादियों में बुक एचआरटीसी की बसें अवश्य चलीं। इनकी संख्या 33 के करीब बताई जा रही है।  एचआरटीसी की भावानगर-धर्मशाला रूट पर चलने वाली बस में सफर करने वाले यात्रियों का आरोप है कि उनकी टिकटें धर्मशाला तक की काटी गई थीं, लेकिन सुबह चार बजे बस हमीरपुर में खड़ी कर दी गई और उनसे उतरने के लिए कहा गया। इनका आरोप है कि जब बस धर्मशाला नहीं जानी थी तो टिकट धर्मशाला के क्यों काटे गए

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X