Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

एचआरटीसी कर्मियों की होकर रहेगी हड़ताल

Updated on Wednesday, April 29, 2015 11:38 AM IST

शिमला - मांगें मनवाने के लिए अड़े परिवहन निगम के कर्मचारी गुरुवार को प्रस्तावित हड़ताल को किसी भी सूरत में रद्द करने के लिए तैयार नहीं हैं। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) ने प्रारूप सडक़ परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक-2015 के विरोध में 30 अप्रैल को हड़ताल करने का फैसला लिया है।

शिमला में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी 30 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल के फैसले पर अडिग हैं। केंद्र सरकार सार्वजनिक परिवहन का बाजारीकरण कर इसे बड़े उद्योगपतियों को बेचने जा रही है। परिवहन सेवा जीवन की सबसे महत्त्वपूर्ण जरूरतों में से एक है, लेकिन इसे संपूर्ण रूप से निजी हाथों में बेचने की तैयारी हो रही है। इनमें कार्यरत लाखों श्रमिकों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ेगा। सब ओर निजी बड़े उद्योगपतियों का बोलबाला होगा। इसमें देश की आम जनता को सस्ती व व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी।

उद्योगपतियों को बड़ी-बड़ी परिवहन कंपनियां खोलने का रास्ता खुल जाएगा। नए प्रारूप में तीन एवं चार पहिया वाहनों के रखरखाव  मरम्मत का कार्य उनकी निर्माता कंपनियों के सर्विस सेंटर पर ही करवाना होगा, स्टेज कैरिज व कांट्रैक्ट कैरिज की केटागरी में फर्क खत्म कर दिया गया है। वाहन चालकों को सजा देने के ऐसे प्रावधान रखे गए हैं जैसे वे अपराधी हों। दुर्घटना में बच्चे की मौत पर तीन लाख रुपए जुर्माना एवं सात वर्ष जेल, दुर्घटना में बच्चे के अलावा किसी अन्य की मौत पर एक लाख रुपए जुर्माना एवं चार वर्ष जेल के प्रावधान पर भी समिति ने असंतोष जताया है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X