यमुनानगर - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जिला में रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ प्रात:10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमीदा से यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा जीरो से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर करेंगे।
सिविल सर्जन डा. वीपी मान ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों का सहयोग अति आवश्यक हैए इसलिए पोलियो उन्मूलन अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए इसमें जनता की भागेदारी को बढ़ाना होगा और लोगों में इस अभियान के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लानी होगी।
उन्होंने कहा कि पोलियो को समाप्त करने के लिए सभी को पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करना होगा और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में पिछले तीन वर्ष व हरियाणा पिछले चार वर्ष से पोलियों संक्रमण से कोई भी बच्चा प्रभावित नहीं हुआ है।