Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

महादेव मंदिर समेत तीन मकान जलकर हुए स्वाह, 18 परिवार बेघर

Updated on Wednesday, April 08, 2015 10:29 AM IST

सैंज - कुल्लू घाटी के शांघड़ गांव में सोमवार देर रात पेश आए प्रचंड अग्निकांड में देव शंगचूल महादेव का काष्ठकुणी शैली में बना भव्य चार मंजिला देवालय जलकर नष्ट हो गया। संयोग ऐसा रहा कि हाल ही में देवालय बनकर तैयार हुआ था और इसकी प्रतिष्ठा की हारियान तैयारियां कर रहे थे। मंदिर के साथ लगते तीन मकान भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। देवलू अपने प्राण दांव पर लगाकर अधिष्ठाता देव के रथ को आग की लपटों से बाहर निकालने में कामयाब हो गए, लेकिन देवता शंगचूल के सदियों पुराने 18 मोहरों के अलावा सोने का एक तथा चांदी के चार छतर नहीं बचाए जा सके।

अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह हो गई। दावानल से 18 परिवार बेघर हो गए हैं। घटना में किसी के शख्स के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल सका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि रात को अंधड़ चलने से बिगड़े मौसम के दौरान बिजली का शार्ट सर्किट होना ही भीषण दावानल का कारण बना है। इस वाकय ने देव समाज को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है। बंजार के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अश्विनी कुमार ने घटनास्थल का स्वयं दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपए की राशि फौरी राहत के तौर पर दी गई है तथा कंबल भी वितरित किए गए हैं।

स्थानीय विधायक कर्ण सिंह, पूर्व मंत्री पंडित खीमी राम शर्मा तथा पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। राहत की बात यह रही कि देवलुओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर देवता के रथ को बचा लिया। बहरहाल,अग्निकांड से गांव में शोक की लहर है। 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X